फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कुपोषण दूर करने का दिया संदेश

विज्ञापन
विकास भवन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी संजीव रंजन - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
रैली निकाल कुपोषण दूर करने का दिया संदेश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने विकास भवन में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए विकास खंड नौगढ़ के परिसर में पहुंची।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि आप लोग नियमित रूप से कार्यक्रम कराएं तथा समय से आंगनबाड़ी केंद्र खोलें ताकि बच्चों की सही ढंग से देखभाल हो सके और बच्चों को कुपोषण से मुक्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘आज मैं भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने का वचन देती हूं’ शपथ दिलाई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विकास भवन परिसर में आंवला तथा सहजन के पेड़ लगाए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, सीडीपीओ संतोष कुमार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ता उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें