फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह बारिश, दोपहर में तेज धूप से बढ़ी उमस

विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर चिलचिलाती धूप में दुप्पटे से चहरा व सिर को ढक कर निकली युवती।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम के मिजाज से जिले के लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान का पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं देर रात बारिश, सुबह बूंदाबांदी तो दोपहर में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।
मौसम के इस तरह बदल रहे मिजाज से लोगों को परेशान होना लाजिमी है। दोपहर में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से दिनभर लोग बेहाल रहे। कुछ दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप के साथ उमस आफत बन रही है।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को भी मौसम की मार से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह बूंदाबांदी के बाद तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। दोपहर होते-होते धूप और तीखी हो गई। इसके साथ मौसम में उमस बढ़ गई।
दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बन गई। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी से पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे थे।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर बाद हल्के बादल छाने और रुक रुककर हवा चलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। शहर समेत जिले के अलग-अलग जगहों पर भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। धूप से बचने के लिए सरकारी कार्यालय में जहां लोगों को पंखा, एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ा।
ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें