फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्लॉकिंग कार्य होने से रेल यात्रियों की कठिन हुई यात्रा

विज्ञापन
रोड़वेज सिद्धार्थनगर पर बस में चढते यात्री। संवाद
विज्ञापन
-निर्धारित रूट से हटकर चल रही ट्रेन, बस से एक दिन पहले गंतव्य तक पहुंच रहे यात्री
विज्ञापन

-रेलवे के कई रूट पर कार्य होने से ट्रेन हो रही प्रभावित, रोडवेज से यात्रा कर रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे के कई स्टेशनों पर कार्य होने से अक्सर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन व अपने गंतव्य तक जाने के बजाय और पहले से ही ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को यात्रा करने में असुविधा हो रही है। इससे कई यात्री ट्रेन की जगह बस से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। लेकिन बसों की सवारी करने से यात्रियों को कई बार गंतव्य पर निर्धारित समय से पहले पहुंच जा रहे हैं।
कई माह से गोरखपुर से लखनऊ के मध्य रेलवे स्टेशनों पर ब्लॉकिंग का कार्य सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। यह कार्य रेलवे अलग-अलग दिनों में करा रहा है। वहीं कई बार चार से पांच दिनों तक कार्य हो रहा है। इससे ट्रेन का संचालन और पहले से करते हुए यात्रियों की यात्रा कराई जा रही है। ट्रेन के निर्धारित स्टेशन से संचालित न होने से यात्रियों को ट्रेन के संचालन वाले स्थान पर पहुंचने के लिए रोडवेज बस व प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में अब यात्री ट्रेन की जगह बस से यात्रा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के निर्धारित रूट से संचालित न होने के साथ घंटों देर से भी संचालित हो रही हैं, जिससे गंतव्य तक जाने में कठिनाई हो रही है। वहीं गोरखपुर से बहराइच तक जाने वाली ट्रेन सोमवार को लगभग तीन घंटा देर से संचालित हुई। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे अरनव, आदित्य व सुजीत ने बताया कि तुलसीपुर जाना था, लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घंटा देर से आने वाली थी। इससे बस से यात्रा करना पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन
रोडवेज बस का संचालन निर्धारित सभी रूटों पर हो रही है। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए सभी रूट पर बस का संचालन किया जाता है। कई बार ट्रेन देर से आने से व रोडवेज पर निर्धारित रूट का बस होने से यात्री बस से ही यात्रा करते है।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें