फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर छापेमारी

Sat, 15 Apr 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे एआरटीओ आलोक कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम व एसपी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर में एआरटीओ दफ्तर पर छापेमारी की। कार्यालय के आसपास व अंदर मौजूद 18 संदिग्ध लोगों हिरासत में लिया गया। तलाशी में टीम ने 1 लाख 30 हजार नकदी भी बरामद किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की लिखापढ़ी कर रही थी।      
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डीएम सूर्यपाल गंगवार व एसपी राकेश शंकर ने संयुक्त टीम गठित कर एआरटीओ कार्यालय पर छापेमारी की। एआरटीओ एके शुक्ला ने शुक्रवार को सदर थाना में तहरीर देकर कहा था कि कुछ अराजक तत्व संगठित रूप से सरकारी कामकाज में बाधा डाल रहे हैं। विभागीय कार्य कराने के लिए आने वाले लोगों को बरगला कर सरकारी दर से अधिक पैसे की वसूली करते हैं। सूचना मिलने पर एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने एसपी राकेश शंकर को मामले से अवगत कराया। इसके बाद डीएम व एसपी ने टीम का गठन किया। एक दिन की छुट्टी के बाद जब दफ्तर खुला तो पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जो भी संदिग्ध दफ्तर परिसर के जद में दिखा, उसे पुलिस ने गाड़ी में बैठा लिया। थाने में पहुंचने के बाद एआरटीओ एके शुक्ला, लिपिक विनय कुमार व नुरूल को बुलाया। पहचान कराने के बाद संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
तलाशी में पुलिस ने उनके  पास से 1 लाख 30 हजार रुपये, कार्यालय से संबंधित कागजात, अलग-अलग व्यक्तियों के आधार व पैन कार्ड और फोटो बरामद किया। निजी विभागीय कार्य कराने के लिए आए लोगों के भी कागजात की जांच की गई। पुख्ता होने के बाद डीएम ने उन्हें पुलिस वाहन से एआरटीओ दफ्तर भिजवाया। विधिक राय के लिए एसपीओ एसके पाठक को बुलाया गया। पुलिस मामले की लिखापढ़ी में जुटी रही। इस दौरान एसओ सदर अकमल खान, पीआरओ एसपी संजय पांडेय, एसआई आलोक श्रीवास्तव, अब्बास हुसैन के साथ पुलिस आफिस व क्यूआरटी जवान मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें