सिद्धार्थनगर। उप निदेशक कृषि राजेश कुमार की अगुवाई में शनिवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र में उर्वरक के थोक एवं फुटकर 24 दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान 57 नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि जांच के दौरान यदि बीज के मानक में कमी मिली तो संबंधित दुकान के निबंधन प्रमाणपत्रों की वैधता, कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर नियंत्रण तथा बीज अधिनियम-1983 के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं बीज निबंधन प्रमाणपत्रों के निरस्तीकरण आदि कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थोक एवं फुटकर बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वह किसी भी दशा में नकली बीज की बिक्री अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय नहीं करेंगे अन्यथा उक्त का उल्लंघन पाए जाने पर बीज नियंत्रण आदेश-1983 के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगा।क