औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गौराही बुजुर्ग गांव में आग लगने से दो झोपड़ियां जल गईं। बताते चलें कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे गोराही बुजुर्ग में दो झोपड़ियों में आग लग गई और देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
इससे नीलम पत्नी रामानुज की झोपड़ी में आग लगी और देखते ही देखते पूनम पत्नी सूरज की झोपड़ी में भी आग लग गई। आग लगने के समय दोनों महिलाएं घर पर नहीं थी। आग लगने से इन दोनों झोपड़ियो में रखी साइकिल, मोबाइल, कपड़े, अनाज, सहित हजारों रुपए के सामान जल गए। संवाद