सिद्धार्थनगर। पुरवा हवा चलने से एक बार फिर ठंड से राहत मिलने लगी है। दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ने से दिन में लोगों को ठंड से राहत मिल रही हैं, जबकि सुबह-शाम लोगों को कोहरे के साथ गलन का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है, लेकिन रात में घना काेहरा छाने से लोगों को कंबल व रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है। बुधवार को मौसम सुबह से ही सुहाना रहा। दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी, लेकिन शाम होते ही ठंड ने एक बार फिर लोगों को अहसास करवाया। दिन ढलने के साथ ही गलन बढ़ने लगी है। ख