सिद्धार्थनगर। धान खरीद एक नवंबर से शुरू हो गई है। जिले में 65 क्रय केंद्रों को 60 हजार मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को धान क्रय केंद्रों पर खरीद की पड़ताल की गई तो केंद्र सक्रिय मिले। लेकिन धान बेचने वाले किसान नहीं पहुंचे थे।
दीपावली की छुट्टी के बीच क्रय केंद्र खुलने और जिले में धान की कटाई छिटपुट होना किसानों के न पहुंचने का कारण बताया जा रहा है। वहीं, विभागीय लोगों का कहना है कि जिले में धान की रोपाई देर से होती है, इसलिए मड़ाई में भी देरी होगी। 15 नवंबर तक तेजी आने का अनुमान है।
इस बार धान कामन धान 2300 और ए ग्रेड महीन धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर समर्थन मूल्य तय किया है। जिले 65 क्रय केंद्र इसबार बने हैं और 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के धान खरीद केंद्र करौंदा मसिना छुट्टी के कारण बंद था, लेकिन रेट बोर्ड और खरीद की जानकारी से जुड़ा पोस्टर लगा हुआ मिला। केंद्र पर कोई भी किसान नहीं पहुंचा था। वहीं, तिलौली क्रय केंद्र पर पोस्टर लगा हुआ मिला। पर केंद्र बंद था, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि छुट्टी के कारण बंद है, कांटा आदि की जांच करते देखा गया। शाहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नवीन मंडी स्थल सहियापुर के परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग (विपणन शाखा) द्वारा संचलित राजकीय धान क्रय केंद्र का तीन केंद्र खुला है। तीनों धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण हैं। पावर डेस्टर, कांटा, वा बोरा पर्याप्त मात्रा में केंद्र पर उपलब्ध है।
नवीन मंडी स्थल सहियापुर में राजकीय धान खरीदी केंद्र के तीन केंद्र खुले हैं। भनवापुर ए के नाम से एक, डुमरियागंज ए के नाम एक वा सहियापुर मंडी परिसर के नाम से भी एक केंद्र खुला है। केंद्र प्रभारी धीरेंद्र पांडेय ने कहा धान खरीदी के लिए सारी तैयारियां पूरी हैं, बोरा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एक नवंबर से धान खरीदी केंद्र खुलना था, लेकिन छुट्टियों के चलते अब अब धान खरीदी केंद्र सोमवार से खुलेगा। तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार बढ़नी ब्लाॅक में तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एएसमाई बढ़नी, साधन सहकारी समिति परसा व बैरिहवा को क्रय केंद्र बनाया गया है। शनिवार को अमर उजाला प्रतिनिधि ने साधन सहकारी समिति परसा और बैरिहवा में धान खरीद का अवलोकन किया। स्थान सहकारी समिति परसा वहां मौजूद सचिव राम उजागिर यादव ने बताया कि धान खरीदने की तैयारी पूरी है।
बोरा अभी नहीं आया है। शुक्रवार व शनिवार को त्योहार के कारण कोई भी किसान क्रय केंद्र पर नहीं आया है।स्थान साधन सहकारी समिति बैरिहवा वहां मौजूद सचिव शेषराम यादव ने बताया कि बोरे के अभाव में अभी खरीद शुरू नहीं हो पाया है, बोरा आते ही खरीद शुरू कर दिया जाएगा।
ए