सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉस्टल सहित छह विंदुओं पर कार्य करने के लिए ढाई करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगा, जबकि अन्य खेल को भी बढ़ावा मिलेगा।
क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि छह बिंदुओं पर प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें हॉस्टल, बैडमिंटन कोर्ट का मरम्मत, फील्ड में पानी छिड़काव का व्यवस्था, वाॅलीबॉल, हैंडबॉल के कोर्ट का मरम्मत और तरणताल के कई कार्यों को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधा मिलेंगी तथा कोच के आने से जिले में खेल को एक नई दिशा मिलेगी। खेल के मामले में स्टेडियम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सुविधा न होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। अधिक सुविधा हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी। संवाद