फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद में कुर्बानी के लिए शुरू हुई बकरों की खरीदारी

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर साप्ताहिक बकरा बाजार में कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद करते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बकरीद में कुर्बानी के लिए शुरू हुई बकरों की खरीदारी
विज्ञापन

डुमरियागंज। बकरीद का त्योहार करीब आने से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी शुरू हो गई है। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित साप्ताहिक मंगल बाजार बकरा मंडी में लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों व भेड़ की जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में 7,000 से लेकर 42,000 तक के बकरों की बिक्री हुई।
क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित साप्ताहिक बकरा मंडी में मंगलवार को पड़ोसी जनपद गोंडा, बलरामपुर, उतरौला, बहराइच सहित बिस्कोहर, इटवा, बयारा, वासा, नानपारा के कारोबारी बकरे और बकरियां लेकर आए थे। लोगों ने सैकड़ों बकरे खरीदे। गोंडा से आए बकरा व्यापारी इस्माइल और इरफान ने बताया कि वे बाजार में तीन दर्जन बकरे लाए थे, जिनमें से 30 आज बिक गए। वहीं, उतरौला के हनीफ, नानपारा के इरशाद तथा बहराइच के मूवीन ने बताया कि वे लोग 15-15 बकरे लाए थे, जो सात से दस और पंद्रह हजार रुपये तक की कीमत में बिके। इस बार बकरीद का त्योहार 10 जुलाई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र रहा 42,000 कीमत का बकरा
हल्लौर कस्बे के साप्ताहिक मंगल बाजार बकरा मंडी में आकर्षण का केंद्र 42,500 रुपये की कीमत का बकरा रहा। उसको बस्ती जनपद के रुधौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सेहूंडा खुर्द निवासी नबी हसन ने खरीदा। उसे गोंडा जनपद के बकरा व्यापारी इरशाद बिक्री के लिए लेकर आए थे। पहले व्यापारी ने बकरे का दाम 45,000 मांगा। बाद में उसकी कीमत 42,500 में तय हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें