फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीडीपीओ दफ्तर के गोदाम से दाल-तेल चोरी

विज्ञापन
भनवापुर के सीडीपीओ कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़ चोरी हुए खाद्य सामग्री का जांच करती त्रिलोकपुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक परिसर में स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालय और गोदाम का ताला तोड़ कर चोर करीब तीन लाख रुपये का रिफाइंड व चने की दाल चाेरी कर ले गए। जानकारी होने पर परियोजना अधिकारी संजय गुप्ता ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात बृहस्पतिवार रात की है। 11 फरवरी को शाम चार बजे सभी कर्मचारी कार्यालय बंद करके चले गए। बुधवार को संत रविदास जयंती की छुट्टी थी। बृहस्पतिवार को सुबह सीडीपीओ कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने देखा तो चैनल व कार्यालय के बगल बने गोदाम का ताला टूटा था। सीडीपीओ संजय गुप्ता ने गोदाम में हुई चोरी के घटना की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीडीपीओ बर्डपुर प्रदीप श्रीवास्तव, सीडीपीओ निर्भय सिंह व अपर सांख्यिकी अधिकारी, बीराम जांच कर स्टाफ का मिलान कराया।
बृहस्पतिवार को देर शाम त्रिलोकपुर पुलिस को दी तहरीर में सीडीपीओ संजय गुप्ता ने बताया कि 25 बोरी चने की दाल, 12 क्विंटल चावल व रिफाइंड 101 गत्ता, प्रति गत्ता तीस पैकेट आधा लीटर कुल 1515 लीटर, जिसकी कीमत करीब तीन लाख है, चोरी हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को नोटिस मिली है सत्यापन होने के लिए 12 की रात में चोरी हो जा रही है। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विभागीय कर्मियों के शामिल होने की चर्चा ः भनवापुर ब्लाॅक परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये की कीमत की खाद्य सामग्री चोरी होने में विभागीय कर्मचारियों के शामिल होने की चर्चा है। स्थानीय लोग दबी जुबान में बोल रहे हैं, कि यहां के कर्मचारी आए दिन बच्चों को दो-चार पैकेट अनाज आदि दे देते हैं, जो बाहर दुकान पर बेच देते हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से बच कर चोरी हर तरफ से कर्मियों के मिलीभगत की ओर इशारा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना विभाग के कर्मचारियों के मिले, इतनी सफाई से चोरी संभव नहीं है। फिलहाल तहरीर के बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें