फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिविर लगाकर गर्भवतियों को उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा शुक्रवार को ब्लॉक रिस्पांस टीम (बीआरटी ) के सदस्य बीसीपीएम मेराज अहमद तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह के साथ महुआ खुर्द गांव में माता बैठक का निरीक्षण किया।
इस दौरान योग्य दंपती को जागरूक करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान शीघ्र पंजीकरण करवाएं। साथ में टीकाकरण सत्र पर दी जाने वाली प्रसव पूर्व सभी सेवा का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि गर्भवतियां प्रत्येक माह के 1 ,9 ,16 व 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान के तहत चिकित्सीय सलाह व निशुल्क अल्ट्रासाउंड का लाभ जरूर लें तथा सरकारी अस्पतालों में प्रसव करवाएं, जिससे नवजात को जन्म के समय सभी वैक्सीन व जन्म प्रमाणपत्र तथा प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सके। उन्होंने गांव में देवेंद्र और सुनील के घर जाकर आशा बहू के द्वारा किए गए कार्य का सत्यापन भी किया। इस दौरान एएनएम गुंजन मिश्र, आशा बहू मंजू, सुनील, देवेंद्र, मीना, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें