फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिवक्ता के हमलावरों पर कार्रवाई के लिए दिया धरना

Wed, 13 Mar 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बांसी में अधिवक्ता पर हुए प्राण घातक हमला की घटना सहित इटवा में ग्रामीण न्यायालय निर्माण के विरोध में धरना दिया। एसडीएम को विरोध प्रस्ताव की प्रति देकर हमलावरों को कड़ी सजा देने तथा न्यायालय स्थानांतरण को रद्द किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष इंद्रमणि पांडे की अगुवाई में की गई। इसमें ग्राम न्यायालय के संगठन में तथा बासी के अधिवक्ता फिरोज अहमद खान के ऊपर हुए प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने के बारे में चर्चा की गई। अध्यक्ष इंद्रमणि पांडे ने कहा कि बांसी बार एसोसिएशन के समर्थन में व इटवा में ग्रामीण न्यायालय बनाए जाने के विरोध में डुमरियागंज के अधिवक्ता न्यायिक कार्यो से विरत रहेंगे, जब तक इसका निस्तारण नहीं हो जाता है। इस दौरान विकास सिंह, नदीम, रवि शंकर पांडे, अवध बिहारी, सुल्तान मेहंदी, रमन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें