फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धर्मांतरण के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और नारे लगाए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में मिशनरी की सक्रियता से धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश पांडेय ने कहा कि इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्रों में मिशनरी की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है। लोगों को बहला-फुसलाकर, धन का लालच देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। राष्ट्र विरोधी ताकतों के इशारे पर यह षड़यंत्र हो रहा है, ताकि मिशनरियां देश की एकता-अखंडता को कम करते हुए राष्ट्र को कमजोर कर सकें। देश विरोधी ताकतों के पर कतरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिले के हजारों हिंदू इनके बहकावे में आ जा रहे हैं, जो गंभीर मामला है, मगर इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के भेदौड़ा, मुड़िला, परसा शाह आलम, महनगा, भीमापार, घरवासपार, सलसलगांव व मोहाना थाना क्षेत्र के गांवों में मिशनरी के लोग कैंप लगाकर लोगों को बरगला रहे हैं। मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाए। इन गतिविधियों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया जाता तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान सुधाकर तिवारी, प्रदीप मिश्र, सिद्धांत शर्मा, मुकेश यादव, दिग्विजय पांडेय, पंकज कुमार पांडेय, रघुनाथ और संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें