फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस की परीक्षा में होनहारों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस में होनहारों ने लहराया परचम
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त, डिप्टी जेलर, नायब तहसीलदार बने
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से पीसीएस 2019 का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया है। इस परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले के भी होनहारों ने नाम रोशन किया है। इनकी सफलता से परिजनों समेत रिश्तेदारों, शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

सिसहनियां वार्ड निवासी लाल बहादुर चतुर्वेदी की बेटी शिप्रा चतुर्वेदी ने पीसीएस 2019 में परचम लहराया है। शिप्रा ने सहायक श्रमायुक्त पद पर चयनित होकर माता-पिता, गुरुजनों को गौरवान्वित किया। बसडिलिया निवासी कृष्ण गोपाल सिंह के बेटे कमलेंद्र प्रताप सिंह ने भी सफलता हासिल की है। वह डिप्टी जेलर पद पर चयनित हुए हैं। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम जीवपुर निवासी बद्री प्रसाद पांडेय के पुत्र राहुल पांडेय का चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। वह कामयाबी से स्वजनों समेत पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गांव के सरकारी विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर राहुल ने तिलक इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और सिहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी से इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद जेएनयू से समाजशास्त्र से एमफिल, पीएचडी किया। पिता समेत आदित्य पांडेय, बालमुकुंद पांडेय, विवेकानंद पांडेय, सुधांशु पांडेय, करुणा कर पांडेय, बब्लू सिंह ने खुशी व्यक्त की है। पथरा प्रतिनिधि के मुुताबिक मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम किशुनपुरवा निवासी चक्रधारी पांडेय के पुत्र राघवेंद्र पांडेय का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। इनके चयन पर परिजन समेत शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें