रुद्रपुर। विधान सभा क्षेत्र में 19 परियोजनाओं के लिए शासन ने 136 करोड़ 26 लाख 13 हजार की मंजूरी दे दी है। इन सभी परियोजनाओं का कार्य लोकनिर्माण विभाग कराएगा। जिसका टेंडर भी बहुत जल्द पीडब्लूडी विभाग निकालेगा।
यह बातें विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहीं। विधायक ने कहा कि रुद्रपुर से मदनपुर होते हुए कपरवार तक पहले जनपद मार्ग हुआ करता था, अब राज्य मार्ग बनेगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृत परिजनाओं में सात करोड़ की लागत से नवीनीकरण व तीन करोड़ की लागत से मरम्मत के कार्य भी कराए जाएंगे।