फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्लौर में कल निकलेगा जुलूस-ए-हैदरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्लौर में कल निकलेगा जुलूस-ए-हैदरी
विज्ञापन

डुमरियागंज। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के दामाद एवं शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की जयंती मनाने के लिए शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर सहित विभिन्न मुस्लिम आबादी वाले गांवों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हजरत अली की जयंती पर सोमवार शाम से निरंतर तीन दिनों तक महफिल, मिलाद और जुलूस निकलने के साथ ही सामूहिक भंडारा व लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
हजरत अली की जयंती पर सोमवार की शाम को जामा मस्जिद हल्लौर सहित कस्बे की मस्जिद-ए-सानिये जेहरा, मस्जिद-ए-मोहम्मदी तथा कर्बला स्थित हजरत अली के रौजे पर जश्न-हजरत-अली महफिल आयोजित की जाएगी। इसके लिए मस्जिद और रौजे की सजावट की जा रही है। मंगलवार को हजरत अली के यौम-ए-पैदाइश पर निकलने वाले जुलूस-ए-हैदरी के लिए ग्रामप्रधान के प्रतिनिधि राशिद रिजवी की देखरेख में जुलूस मार्ग तथा मस्जिद के पास सफाई कराई गई। चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस-ए-हैदरी के साथ ही हल्लौर चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के निकट सामूहिक भंडारा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। हल्लौर सहित भटगवा, हटवा, जमोतिया, नऊंवा गांव, तिलगड़िया आदि मुस्लिम बहुल गांवों में भी हजरत अली की जयंती के लिए महफिल मिलाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें