फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुद्ध जल को तरस रही नगर पंचायत कपिलवस्तु की जनता

Mon, 27 May 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

चैनपुर में 13 वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से नहीं शुरू हो सकी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त करने वाले बर्डपुर कस्बा के निवासियों को शुद्ध जल के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत रहने के दौरान चैनपुर में 13 वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से अभी तक पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके साथ नगर के सभी मोहल्लों में शुद्ध पेयजल सुविधा नहीं होने से लोग निजी नल का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
चैनपुर चौराहे के पूर्व छोर पर बनी पानी की टंकी के संचालन का बार-बार प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे संक्रामक बीमारियों का बढ़ने की खतरा है। यहां के कई मोहल्लों में छोटे बच्चे अक्सर डायरिया आदि बीमारियों से ग्रसित रहते है, और बड़ों को भी पेट संबंधी बीमारी रहती है। लोगाें ने बताया कि दो बार पाइपों को निकालकर नई पाइप लाइन बिछाई गई। लेकिन, विभाग को सफलता नहीं मिल सकी। यही कारण है कि इस टंकी के निर्माण के बाद किसी भी कस्बावासी को एक बूंद पानी अभी तक नसीब नहीं हो सका जबकि चैनपुर और मोहनाजोत में बने पानी की टंकी में करोड़ों रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन

-
पानी टंकी के निर्माण के बाद तेजी से मोहल्लों एवं लोगों के घर तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। पाइप बिछाने के साथ कई स्थानों पर टोटियां लगाई गयी थी, परंतु ट्राॅयल के दौरान पाइपों में लीकेज होने के चलते सफल नही रहा। इसके बाद जगह-जगह खुदाई करके पाइप बदले गये, परंतु विभाग को जलापूर्ति करने में सफलता नही मिल सकी।
-विपिन यादव, सोनबरसा
-
विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शहर बनने के बाद भी कस्बा में शुद्ध पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बर्डपुर कस्बा व बाजार, बनियाभारी, सोनबरसा, तिलकपुर, सहित कई गांवों को इस टंकी से पेयजल की आपूर्ति होनी थी परंतु मानक के विपरीत पाइप के चलते पानी आपूर्ति नहीं हो पाई।
-मंतोष मोदनवाल, बर्डपुर
-
शुरू में एक सप्ताह तक बर्डपुर चौराहे व सीएचसी सहित कई स्थानों पर बगैर टोटियों के पानी की कोई व्यवस्था नही है। कई वर्षों पहले शुरू हुई थी। लेकिन उसके बाद जलापूर्ति बंद हो गई और आज तक शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

-श्रवण मोदनवाल, बर्डपुर

पानी की टंकी के निर्माण के बाद भी सप्लाई नहीं होने से लोग शुद्ध जल के लिए तरस रहे हैं। इसके साथ ही कस्बा के अन्य मोहल्लों में भी शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण लोगों को सांसत झेलनी पड़ रही है।
-विजय गोस्वामी, गोसाइगंज
-
पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए जल निगम द्वारा 5 नई टंकी बनाई जाएगी। सभी नगर वासी को सुचारू रूप से पानी मिले इसके लिए लीकेज सही कराया जा रहा हैं।
-नवीन कुमार सिंह,अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें