फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति ठप होने से मचा हाहाकार

Thu, 18 Aug 2016 11:05 PM IST
सिद्धार्थनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Power cut - फोटो : demo
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिजली का टावर गिरने के बाद 16 अगस्त को जिले में बाधित हुई विद्युत आपूर्ति गुरुवार को भी ठप रही। बिजली विभाग अब तक केवल गिरे टावर को हटा पाया है। अस्थाई टावर बनाकर बिजली सप्लाई जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कानपुर से विभाग की टीम आई है।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान नौगढ़ व लोटन उपकेंद्र को  बृजमनगंज से जोड़कर जिला मुख्यालय पर 14 घंटे की आपूर्ति दी जारही है। वहीं अन्य 12 उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में पिछले तीन दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। 
16 अगस्त को बस्ती से आने वाली मेन सप्लाई का टावर गिरने से जिले की आधी से ज्यादा आबादी त्राहि-त्राहि कर रही है।
बांसी, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्रों के अलावा डुमरियागंज का कुछ हिस्सा भी अंधेरे में डूबा हुआ है। जिला मुख्यालय समेत नौगढ़ तहसील क्षेत्र भी चौबीस घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। हालांकि नौगढ़ उपकेंद्र को बृजमनगंज से जोड़कर जिला मुख्यालय व नौगढ़ तहसील क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन

अभी यहां 14 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। बाकी क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से लोग ढिबरी युग में पहुंच गए है। कस्बों में आम जनमानस पानी के लिए तरस गया है। भीषण गर्मी में लोगों का दिन तो किसी तरह से कट जा रहा है लेकिन रात काटनी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें