फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह निलंबित, धरने पर बैठे

Fri, 30 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
निलंबन के बाद कॉलेज के गेट के सामने धरना देते डॉ. आरपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। छात्रा के साथ बातचीत का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के मामले में प्रबंध समिति ने शिवपति पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन की सूचना के बाद डॉ. आरपी सिंह कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। न्याय के लिए कोर्ट में जाने की बात कही। उधर, कॉलेज प्राचार्य का दायित्व डॉ. एपीचंद को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

शिवपति पीजी कॉलेज में करीब एक माह पहले प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियों में रहा। मामला तूल पकड़ने के बाद प्रबंधन ने डॉ. आरपी सिंह को अवकाश पर भेजते हुए जांच समिति गठित कर दी थी। इसी मामले में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई।
बैठक में चर्चा के बाद प्राचार्य को रिपोर्ट आने तक निलंबित कर दिया गया। प्रबंध समिति ने इसके बाद वरिष्ठता सूची की अनदेखी करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य का दायित्व एपी चंद्र को सौप दिया। प्रबंध समिति के निर्णय का विरोध करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह विद्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए। पूर्व प्राचार्य का कहना था कि कुछ दिनों के लिए अवकाश पर जाने के दौरान साजिश के तहत फंसाया गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति ने नियम ताक पर रखते हुए बिना जांच कराए ही उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने निलंबन पत्र भी नहीं लिया और कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ धरने पर बैठ गए। पूर्व प्राचार्य का अनशन प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुरोध कर समाप्त कराया। डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि वह न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें