बदलेंगे विद्यालयों के सूरत, जर्जर भवन होंगे ध्वस्त
- ऑपरेशन कायाकल्प से बदला जाएगा स्वरूप
- विद्यालय पर रंग-रोगन के साथ ही बनेगी चाहरदीवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों की जल्द ही सूरत बदल जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। रंग-रोगन करके उसे आकर्षित बनाया जाएगा। वहीं जर्जर हाल में पड़े विद्यालय भवन को चिह्नित करके ध्वस्त किया जाएगा। कार्य बेहतर हो इसके लिए बीईओ निरीक्षण करके कार्यों का जायजा लेते रहेंगे।
सूबे की योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विद्यालयों में व्यापक बदलाव शुरू किया। इसमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने सहित अन्य योजनाओं के साथ जर्जर हाल में पड़े विद्यालयों की सूरत बदलने का कार्य शुरू हुआ। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जर्जर हाल में पड़े विद्यालयों की तस्वीर बदली गई। उन्हें इंग्लिश मीडियम के तर्ज पर विकसित किया गया। इसमें जिले के कई विद्यालयों की सूरत बदल गई। पंचायत चुनाव के कारण विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य रुक गया था। मगर अब पंचायतों का गठन होने के बाद एक बार फिर कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय का कायाकल्प करने का शुरू हो गया हो गया है। अब ऐसे विद्यालय चिह्नित किए जाएंगे जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं है। इसमें ग्राम पंचायत के सहयोग से काम किया जाएगा। सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि विद्यालयों के कायाकल्प पर जोर है। चिह्नित करके विद्यालयों की सूरत बदली जाएगी।
---
यह होगा काम
विद्यालयों में खराब पड़े हैंडपंप सही किए जाएंगे, रैंप बनेंगे, विद्यालय को रंग-रंगोन करके आकर्षक बनाया जाएगा। वाल पेंटिंग के जरिए विद्यालय की दीवारों पर महापुरुषों का चित्र बनेगा। बाउंड्रीवाल विहीन विद्यालय में बाउंड्रीवाल बनाने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
---
टीम करेगी करेगी कार्यों की जांच
संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी पूर्व आपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं में पुर्ननिर्माण विद्यालयों की प्रगति, अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण किया जाएगा। विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, हैंड वाशिंग सिस्टम, विद्युत व्यवस्था में हुए कार्य की जांच करेंगे। साथ ही नए कार्यों की भी जांच करेंगे।