भागलपुर। क्षेत्र में इंडेन गैस की एजेंसी नहीं है। लार को दो एजेंसी गणेश और प्रिंस गैस एजेंसी से सैकड़ों से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन है। लेकिन होम डिलीवरी नहीं होने से 15 किमी की दूरी तय कर लार जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशान बुजुर्ग और वे महिलाएं हैं जिनके पुरुष बाहर रहते हैं उनके लिए 15 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। तब भी तकनीकी उलझनों के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कस्बे में स्थित एचपी गैस एजेंसी भागलपुर में बुधवार को 127 सिलिंडर की बुकिंग हुई और 116 सिलेंडरों का वितरण हुआ। एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर आशीष जायसवाल ने बताया कि सभी ओटीपी लेकर आने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया जा रहा है।