फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव के पास खेत में मिली लाश
- जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकंद्रपुर गांव के निवासी थे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा/ बिजौरा (सिद्धार्थनगर)। सिकंद्रपुर गांव के पुजारी का शव बृहस्पतिवार की सुबह बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव के पास मिला। वहां से कुछ मीटर दूर खून से सने हुए उनके कपड़े भी मिले। वे उतरौला क्षेत्र के गौरा चौराहे स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी थे। परिवार के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी का समर्थन करने के मामले में उन्हें धमकी भी दी गई थी।
त्रिलोकपुर थाना के सिकंद्रपुर गांव निवासी पं. शत्रुहन पांडेय (55) लंबे समय से गौरा थाने के गौरा चौराहे स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी थे। ग्रामीणों के मुताबिक स्थानीय लोगों पर उनका काफी प्रभाव था। दो मार्च को उन्होंने पत्नी को फोन करके मतदान करने के लिए आने की बात कहीं थी। पत्नी संयोगिता पांडेय के मुताबिक देर रात्रि नौ बजे उनका फोन आया कि गौरा थाने के इटवा-बेलहा मार्ग स्थित सदवापुर गांव के पास वे हादसे का शिकार हो गए हैं। घटना की जानकारी पर परिजन रात में ही वहां पहुंच गए, लेकिन वे नहीं मिले नहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सिंगारजोत पुल से एक किलोमीटर पश्चिम उतरौला मार्ग पर उनकी लावारिस हाल में बाइक और खून से सने कपड़े मिले। लाश देखकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उतरौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ ने शव के शिनाख्त के बाद मामले की छानबीन में जुट गए। इस संबंध में एसओ उतरौला अनिल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
इटवा। मृतक शत्रुहन पांडेय की पत्नी संयोगिता पांडेय व त्रिलोकपुर थाने के उनके रिश्तेदार प्यूरिया निवासी सत्यप्रकाश तिवारी का आरोप है कि शत्रुहन पांडेय की हत्या की गई है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि वह एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं, जो दूसरे दल के एक प्रत्याशी को नागवार लग रहा है। वह बार-बार मुझसे अपने चहेते उम्मीदवार के समर्थन से बाज आने को कह रहा है, मगर धमकी से दबाव में आने वाले नहीं हूं। यहीं धमकी उनकी हत्या का कारण बना।
विज्ञापन

पत्नी और बेटियां रोते-रोते हो जा रहीं बेसुध
मृतक शत्रुहन पांडेय की आठ पुत्रियां हैं, जिसमें मात्र एक पुत्री की शादी हुई है। ऐसे में सात पुत्रियों की परवरिश कौन करेगा, उनके हाथ कैसे पीले होंगे, यह सोचकर पत्नी संयोगिता पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें