फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भावस्था में प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण जरूरी

Thu, 21 May 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में बुधवार को वीएचएनडी नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान बेवा सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने केंद्र का निरीक्षण कर गर्भवतियों और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के टीकाकरण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच और समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। इससे मां और बच्चे दोनों को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान बीसीपीएम ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम को इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।
ग्राम चौरा बनगवा में एएनएम प्रीति मिश्रा ने गर्भवतियों और बच्चों का टीकाकरण किया। केंद्र पर आशा चंद्रवती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नुसरत जहां के सहयोग से गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गर्भवतियों की गोद भराई की रस्म निभाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा एएनएम की ओर से ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही लोगों को 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें