फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

Thu, 21 May 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से आयोजित डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा बुधवार को मुख्यालय स्थित जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में तीन पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें नियमित पंजीकृत 346 परीक्षार्थियों में 345 शामिल हुए। बैक पेपर में सभी सात परीक्षार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 11:30 से 12:30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें नियमित 345 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बैक पेपर में 14 में से 12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। तृतीय पाली में दोपहर दो बजे शांति शिक्षा और सतत विकास विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 346 में एक अनुपस्थित रहा। बैक पेपर में सभी आठ परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक डायट प्रवक्ता सतीश कुमार धवन और अनिल कुमार बिंद के साथ केंद्र व्यवस्थापक जयराम यादव की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान शिक्षक श्यामानंद श्रीवास्तव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शुक्ल, अरविंद कुमार, सुधीर वर्मा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें