फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, बच्चा सुरक्षित

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर के एक निजी अस्पताल में एक प्रसूता संगीता (28) की ऑपरेशन के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया है। हांलाकि, इस मामले में अभी तक न तो पुलिस को तहरीर दी गई है और न ही सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेपाल की सिसहनिया निवासी संगीता (28) पत्नी विजय कुमार पिछले एक साल से मायके में थी। भाई सागर निवासी पटली जंगल थाना सदर ने बताया कि गर्भवती होने के बाद से वह मायके में ही थी। दो माह पहले पति मुंबई से गांव आए थे। प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां सर्जरी करने के लिए भर्ती कर लिया गया। ऑपरेशन के बाद संगीता की हालत बिगड़ गई, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही की गई है। मौत के बाद अस्पताल संचालक भटकाते रहे। बच्चा भी स्वस्थ बताया जा रहा है।
इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें