फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बार प्रहलाद अध्यक्ष और प्रशांत बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रहलाद अध्यक्ष, प्रशांत महामंत्री बने
विज्ञापन

टैक्स बार एसो. के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पदों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी के नामांकन होने से पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें प्रहलाद जायसवाल अध्यक्ष और महामंत्री पद पर प्रशांत पाठक निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचएन द्विवेदी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पर्चा दाखिला था और पर्चा वापसी की तिथि मंगलवार को निर्धारित थी। इसमें सभी पदों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने ही पर्चा दाखिल किया। जिससे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज अग्रहरि, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री विजय शंकर मणि त्रिपाठी और संगठन मंत्री पद पर संदीप द्विवेदी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी, बीके मद्धेशिया, देवेश श्रीवास्तव, आरके सिंह, अमित त्रिपाठी, मनोज कुमार, दीपक द्विवदी, अमरेश, रवि दुबे आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों को अधिवक्ता हित में सतत संघर्ष करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें