फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल जलने से पूरी रात ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल जलने से पूरी रात ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

बांसी। नगर क्षेत्र के प्रतापनगर वार्ड की श्रीवास्तव कॉलोनी के मुख्य मार्ग के किनारे बुधवार की रात केबल में आग लग गई। केबल जल जाने से पूरी रात वार्ड में बिजली की आपूर्ति ठप रही। इससे रात भर लोग परेशान हुए। लोग चैन से सो नहीं पाए। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की।
बिजली रोस्टिंग होने के बाद बुधवार की रात 12 बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति पावर हाउस से बहाल की गई, उसी समय श्रीवास्तव कॉलोनी के केबल में तेज आवाज के साथ शार्ट होना शुरू हो गया। केबल जलने लगा। मोहल्लावासियों की सूचना पर बिजली कंट्रोल रूम से बिजली आपूर्ति ठप की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही विद्युत कर्मी आए और देखा तो बताया कि पूरा केबल जलकर खराब हो गया है। बिजली आपूर्ति सुबह ही बहाल हो पाएगी। सुबह होते ही करीब आठ बजे बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केबल को दुरुस्त किया। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें