फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला सन्नो की मौत का राज, होगी विसरा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटे की पिटाई से रोका, मारपीट में वृद्धा ने तोड़ दम
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरी गांव में हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के छतहरी गांव निवासी सन्नो की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुल सका। मौत की असल वजह जानने के लिए विसरा पिर्जव किया गया। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के छतहरी गांव निवासी सलीम (24) पुत्र हमीदुल्लाह की उसके दोस्त अरमान और उसके भाई रविवार को बंधक बनाकर पिटाई कर रहे थे। बीच-बचाव में गई सलीम की मां सन्नो (68) चोट के कारण गिर गई थी। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी शोहरतगढ़ से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां लाते समय उसकी मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने मारपीट में मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जेल भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे धारा बढ़ाने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि नहीं हुई। कोई जाहिरा या फिर अंदरुनी चोट नहीं मिला है। इसलिए विसरा पिजर्व कर दिया दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें