फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन से लौट रहे पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप

Thu, 16 Nov 2023 10:24 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

देवरिया जनपद के भटनी निवासी देवानंद सिद्धार्थनगर जनपद में ट्रैफिक पुलिस में पिछले चार सालों से कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गए थे। रात तकरीबन दो बजे पुलिस लाइन स्थित आवास पर लौटते समय चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोहनिया के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक देवानंद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में मूर्ति विसर्जन कराकर लौट रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान की बुधवार रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोहनिया के पास पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने शव को पुलिस लाइन में लाकर रखा है। इसके बाद पोस्टमार्टम होगा और फिर परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर जाएंगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग वहां से निकल गए हैं।

विज्ञापन

देवरिया जनपद के भटनी निवासी देवानंद सिद्धार्थनगर जनपद में ट्रैफिक पुलिस में पिछले चार सालों से कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने के लिए गए थे। रात तकरीबन दो बजे पुलिस लाइन स्थित आवास पर लौटते समय चिल्हिया थाना क्षेत्र के गोहनिया के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में घटनास्थल पर ही देवानंद की मौत हो गई। उन्हें रात में पुलिस लाइन लाया गया पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही परिवार के लोगों को जानकारी दी गई है। वह सिद्धार्थनगर के लिए घर से रवाना हो गए हैं। आरक्षी की हादसे में मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें