फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में लगातार लग रहे जाम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार की शाम कोतवाल के नेतृत्व में कोतवाली गेट से गांधी चौक जाने वाली सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान दुकानदारों और ठेला संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व सड़क के बीचों-बीच खड़ी बस के कारण भीषण जाम लग गया था। गोरखपुर डिपो के बस चालक द्वारा वाहन सड़क पर छोड़कर चले जाने से स्थिति बिगड़ गई थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालात को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने खुद स्टेयरिंग संभालकर बस को हटाया और यातायात सुचारु कराया।
इसी के मद्देनज़र सोमवार को पुलिस ने सोहनाग मोड़ पर विशेष सतर्कता बरती। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें