फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धार्मिक स्थानों पर रहा पुलिस का पहरा

Sat, 03 Feb 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ज्ञानवापी परिसर वाराणसी के संबंध कोर्ट के फैसले को देखते हुए जनपद की पुलिस अलर्ट मोड में है। बृहस्पतिवार रात में धार्मिक स्थालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। वहीं, शुक्रवार को जुमा की नमाज को देखते हुए पुलिस टीम भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेती रही।
विज्ञापन

ज्ञानवापी परिसर वाराणसी के संबंध में कोर्ट के फैसले को देखते हुए जनपद की पुलिस अलर्ट मोड में थी। शुक्रवार को भोर में जिले के सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण किए और धार्मिक स्थलों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। वहीं, दोपहर में जुमा नमाज को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस भ्रमण करती रही। सर्किल के सीओ और थानाध्यक्ष पल-पल की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। फिलहाल पूरे जनपद में शांति व्यवस्था कायम रही। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी थानों को अलर्ट किया गया था। उन्हें क्षेत्र का भ्रमण करके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए निर्देशित किया गया था।

इटवा। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय इटवा पुलिस मुस्तैद रही। कस्बे के दोनों प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल मौजूद रहीं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के शुरू होने से पूर्व एसडीएम इटवा राहुल सिंह, तहसीलदार रबि यादव व एसओ संतोष कुमार तिवारी कस्बे के बढनी व बिस्कोहर मार्ग पर स्थित दोनों मस्जिदों पर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

रेवाड़ी। फार्म हाउस में पक्षी को पकड़ते काशीराम । संवाद

रेवाड़ी। फार्म हाउस में पक्षी को पकड़ते काशीराम । संवाद

रेवाड़ी। फार्म हाउस में पक्षी को पकड़ते काशीराम । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें