फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में पुलिस नहीं होमगार्ड संभालते हैं शहर की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दो-तीन फोटो जरूरी है---
विज्ञापन

होमगार्ड के भरोसे सुरक्षा, चौकी व बूथ से पुलिस नदारद
सोमवार की रात ‘अमर उजाला टीम’ ने जाना शहर का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। घने कोहरे के बीच सूनी सड़क पर गुजरते इक्का-दुक्का वाहनों के बीच शहर की चौकी और पुलिस बूथ भी सूने नजर आए। ‘अमर उजाला टीम’ ने सोमवार की रात शहर में सुरक्षा की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था होमगार्ड संभालते नजर आए। चौकी और बूथों पर पुलिसकर्मी नहीं दिखे। स्टेशन रोड पर रात 11:48 पर कोबरा की एक बाइक टीम जरूर नजर आई।
सोमवार रात 10:55 पर जिला कारागार के सामने स्थित जेल चौकी के दरवाजे पर ताला लटक रहा था, परिसर सूना था। अशोक मार्ग से आगे बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक दुकान पर चार लोग अलाव सेंकते नजर आए। समय था 10:59, यहां से 11:03 जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरा पहुंचने पर गेट खुला हुआ था। रैन बसेरे के ग्राउंड फ्लोर पर बने कक्ष में बेड खाली थे और वहां पर बिस्तर का भी इंतजाम नहीं था। 11:06 पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने पांच लोग अलाव तापते मिले। 11:10 पर साड़ी चौराहा स्थित पुलिस बूथ पर कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। 11:17 बजे सनई चौराहा स्थित पुलिस बूथ भी सूनी थी। यहां बूथ के बाहर बुझे अलाव के पास एक खाली कुर्सी पड़ी थी। रात 11:27 बजे भीमापार रेलवे क्रॉसिंग के पास तिराहे पर होमगार्ड श्यामनाथ और राधेश्याम मिश्र ड्यूटी बजाते मिले। इस बीच वह अलाव सेंकते हुए गलन भरे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। यहां आगे पेट्रोल पंप तिराहे पर भी कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। 11:36 बजे सिद्धार्थ तिराहे पर होमगार्ड के जवान अवधराम और जय गुरुदेव तैनात नजर आए। यहां जल रहे अलाव के पास कई रोडवेज बस यात्री भी आग तापते नजर आए। रेलवे स्टेशन परिसर सूना पड़ा था। हाइडिल तिराहे पर 11:54 बजे कोई सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। रेलवे स्टेशन से वापस लौटते समय स्टेशन रोड पर 11:48 बजे कोबरा की बाइक टीम के दो जवान जरूर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे में मिले 18 यात्री
पड़ताल के दौरान रेलवे स्टेशन पर स्थित नगर पालिका के अस्थायी रैन बसेरे में 18 यात्री मौजूद मिले। इनमें इटवा के इनरीग्रांट निवासी जगरनाथ यादव, महराजगंज के गुजरौलिया घनश्याम मिश्र, बांसी के पिपरा निवासी सुखराम और संतकबीरनगर के बबलू ने बताया कि सुबह मुंबई और लखनऊ के लिए ट्रेन से जाना है, इसलिए यहां रात में विश्राम कर रहे हैं। वहां मौजूद नगर पालिका कर्मी रवि भारती ने बताया कि व्यवस्था के अनुसार यात्रियों को सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें