फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक

Sun, 29 Mar 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को ग्राम हिसामुद्दीनपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन और महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
विज्ञापन

इसके साथ ही मिशन शक्ति फेज 5.0, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से सुरक्षा के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आपात स्थिति में 112 (पुलिस), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108/102 (स्वास्थ्य सेवा) और 101 (अग्निशमन सेवा) पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अरविंद तिवारी, कांस्टेबल जयसिंह यादव, महिला कांस्टेबल कविता राव और होमगार्ड दुर्गेश तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें