फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी विशाल को क्षेत्र से गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद उसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को एक गांव की रंगीता (22) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। मृतका की मां निर्मला ने दो मार्च को मामले में खेसरहा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने उसी दिन प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मृतक की मां निर्मला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी विशाल ने उनकी पुत्री को 16 फरवरी 2025 को अगवा कर मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद उससे किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री ने जब कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया तो विशाल और उसके घरवालों ने पिटाई की। इसके बाद मेरे पास घर आ गई। इसके बाद भी विशाल फोन करके धमकी आदि देता था। इसी बात से आहत होकर बेटी में खुदकुशी कर ली थी।
इस संबंध थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को विशाल को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें