फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को चेन चुराने वाले गिरोह की एक सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को चेन चुराने वाले गिरोह की एक सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- सदर पुलिस की टीम ने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ट्रेन और बस में महिलाओं को आभूषण और सामान चुराने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को पुलिस ने मंगलवार को नौगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चेन और नकदी बरामद किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष सदर शशांक कुमार सिंह ने बताया कि सोने की चेन चोरी होने के मामले में केस दर्ज करके पुलिस टीम जांच कर रही थी। इसी बीच मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की बस और ट्रेन में घूमकर महिलाओं की चेन और सामान चुराने वाले गिरोह की एक महिला सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां एक संदिग्ध महिला खड़ी दिखी। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। कब्जे से लगभग सवा लाख रुपये की कीमत का चेन बरामद किया गया। महिला ने अपनी पहचान रिंकू निवासी महदैया टोला विशकरपुर थाना गगहा जनपद गोरखपुर बताया। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें