फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की बाइक से टक्कर, युवक की मौत, महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

महिला गंभीर, गोल्हौरा क्षेत्र के टिकुइया गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पिकअप कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित टिकुइया गांव के पास बुधवार को इटवा की ओर से आ रही बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि महिला जख्मी हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नबेलवा गांव निवासी बिंदल (24) पत्नी महेश किसी मामले में बयान देने के लिए सीओ इटवा कार्यालय पर सोमवार को गांव के ही रहने वाले गोपाल (22) पुत्र दयाराम की बाइक से गई थी। बताया जा रहा है कि काम समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे, अभी बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित टिकुइया गांव के पास पहुंचे थे कि बांसी की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। वहीं, हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को खुनियांव पीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने देखते ही गोपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिंदल का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा महेंद्र चौहान ने बताया कि मौके से वाहन को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें