फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप ने स्कूल बस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज से इटवा सड़क पर इटवा की तरफ से बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस में डुमरियागंज की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में बस और पिकअप क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब 8:00 बजे एक स्कूली बस इटवा की तरफ से बच्चों को लेकर डुमरियागंज की तरफ जा रही थी। बस चौखड़ा पहुंची थी कि डुमरियागंज की तरफ से आ रही पिकअप ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी बच्चे अथवा वाहन चालक को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय मिश्र ने बताया पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें