फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव निवासी 10 वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। भड़रिया गांव निवासी इरफान का 10 वर्षीय पुत्र अखलाक घर के सामने शिव मंदिर के पास खेल रहा था। तभी वहां 11 हजार वोल्ट के लटक रहे बिजली तार की चपेट में आकर वह झुलस गया। घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले गए, जहां डऍक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत निगम विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। यहां 11 केवी बिजली का तार नीचे जमीन से थोड़ा ऊपर लटक रहा था। इसकी चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। वह माता-पिता का बड़ा लड़का था, वह दो भाई और दो बहन थे।
विज्ञापन

एसडीओ संजय यादव ने कहा कि जानकारी नहीं है पता करवाते हैं। निगम स्तर से जो भी होगा वह मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें