फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संकट के बीच प्रशासन की निगरानी में हो रहा पेट्रोल-डीजल का वितरण, कई पंपों पर आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी के बीच प्रशासन की निगरानी में विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वितरण व्यवस्था संचालित की जा रही है। थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में से कुछ पर सामान्य रूप से आपूर्ति हो रही है, जबकि कई पंपों पर स्टॉक खत्म होने के कारण वितरण बंद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जियो पेट्रोल पंप परगसहा और भारत पेट्रोल पंप सिरसिया पवार पर डीजल एवं पेट्रोल का वितरण जारी है। वहीं प्रतापपुर स्थित सेठ महाजन किसान सेवा केंद्र पर दोपहिया वाहनों को 200 रुपये और चारपहिया वाहनों को 2000 रुपये तक का पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।
दूसरी ओर, इंडियन ऑयल चित्रसेन बनकटा, मारुतिनंदन फ्यूल सेंटर बासोपट्टी, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सिकटिया दिनचक एवं इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रहीमपुर पर कई दिनों से ऑयल उपलब्ध न होने के कारण वितरण पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन

इधर, सोहनपुर स्थित मारुति फ्यूल सेंटर और रामपुर बुजुर्ग के श्रीराम ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप पर सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल का वितरण किया गया। जबकि भठवां पांडेय स्थित शहीद रमेश यादव केएसके पर सुबह ही पेट्रोल समाप्त हो गया और वाहनों को 1500 रुपये तक का डीजल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें