फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन

Sat, 17 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कला उत्सव के दौरान रंगमंचीय प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विश्वकर्मा जयंती पर विद्या एकेडमी साइंस कालेज, सिंहेश्वरी मंदिर में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 के छात्र रमेश कुमार ने एकल रंगोली बना सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रबंधक एरा कंप्यूटर सेंटर रजनीश उपाध्याय ने कहा कि प्राचीन सभ्यता में भी रंगोली बनाने का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि पर्व के मौके पर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से ईश्वर का आगमन होता है। विज्ञान विषय की छात्राओं ने दिखाया कि वह सभ्यता व कला को भी जानती हैं।
प्रबंधक ब्रजेश पांडेय ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता के विजयी छात्राओं को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 6 की टीम का प्रतिनिधित्व संजू, प्रांशिका, सलोनी, सविता, प्रियंका, कल्पना, प्रीति व निधि ने किया।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान पर कक्षा 12 की टीम रही। टीम में शालू, सुधा, रुचिता, प्रीति, आराधना, पूजा आदि रहीं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 9 की टीम में सरोज, अलिशा, साधना, नेहा, प्रियंका, प्रीति यादव, स्तुति रहीं। इस दौरान अध्यापिका आशा देवी, प्रियंका, अमित मिश्रा, नीलेश, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें