फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, बाइक सवार की मौत

Thu, 15 Sep 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सड़क हादसे में बस की टक्कर के बाद गिरी बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित फजिहतवा पुल के पास गुरुवार को बांसी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस के नीचे दबकर एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस में सवार पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें बांसी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के महुई नानकार निवासी राजकुमार (45) पुत्र खदेरू मौर्या व गांव निवासी 45 वर्षीय राम ऊजागिर मौर्या पुत्र राम लौट के साथ बाइक से  शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महथा गांव निवासी अपने बहन के यहां गए हुए थे। गुरुवार को वह घर लौट रहे थे। अभी वह फजिहतवा पुल के बगल गांव करही गांव पहुंचे ही थे कि बांसी की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से रामउजागिर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार दूसरा राजकुमार पुत्र खदेरू गंभीर रूप से घायल हो गया।
साथ ही बस में सवार 27 वर्षीय ज्ञानमती व 25 वर्षीय अनीता निवासी सतवाड़ी, (65) सुबराती बृजमनगंज, (28) तेज राम निवासी जिला बरेली, (40) मीरा निवासी गोबरहवा थाना सिद्धार्थनगर घायल हो गए। इस बीच मौके आसपास लोग पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंच पुलिस ने हादसे में शिकार लोगों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार होने पर सभी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें