सिंगर रुपेश के गानों से झूमेंगे लोग
जिले के उदीयमान सिंगर रुपेश की पहली फिल्म रिलीज
भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना मिश्र बने बीमा एजेंट’ में गाया गाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के रुपेश मिश्र ने भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना मिश्र बने बीमा एजेंट’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में बतौर गायक रुपेश के दो गाने हैं। फिल्म अगले सप्ताह रिलीज होगी।
रुपेश सदर तहसील के महुआ गांव के निवासी हैं। वह पिछले तीन साल से मुंबई में संघर्ष कर रहे थे। भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना मिश्र बने बीमा एजेंट’ में उन्हें पहली बार काम करने का अवसर मिला। फिल्म में यश कुमार और मनोज टाइगर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में चांदनी सिंह, पूनम दुबे अभिनेत्री के तौर पर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता दुर्गा प्रसाद हैं और धीरू यादव का निर्देशन है। जबकि प्लेबैक सिंगर रुपेश मिश्र का है। रुपेश ने बताया इस फिल्म में मनोरंजन के सभी मसाले हैं, जो आम तौर पर भोजपुरी फिल्म में होते हैं। रुपेश मिश्र के गानों के बोल ‘ब्वायफ्रेंड बनाना टाइम वास्ते’ और ‘सररा ओ मेरा दिल लूट गई’ हैं।