फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल जा रहे युवक की बाइक बिजली खंभे से टकराई बाइक,ी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

भुसौला माफी गांव के पास देर शाम हुई घटना
बृजमनगंज थानाक्षेत्र के रमगढ़वा निवासी था अजय
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के लोटन-मोहाना मार्ग पर मंगलवार देर रात घने कोहरे के कारण बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक महराजगंज जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के रमगढ़वा निवासी अजय कुमार (25) का लोटन कोतवाली क्षेत्र के सुसनहा गांव में ननिहाल है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम वह बाइक से ननिहाल जा रहा था। अभी क्षेत्र के भुसौला माफी गांव के पास पहुंचा था कि घना कोहरा होने के कारण बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे लोटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें