फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने भी किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने लोगों को हौसला बढ़ाया
विज्ञापन

- मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होकर किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र के महा पर्व में जनप्रतिनिधियों ने बढ़कर हिस्सा लिया। वे अपने बूथ पर पहुंचे, यहां मतदाताओं के साथ लाइन में लगे। अपनी बारी के आने के बाद अन्य मतदाताओं की तरह से मतदान किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदान कराने में सहयोगी बनें।
सांसद जगदंबिका पाल पत्नी स्नेहलता पाल के साथ कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के साड़ी स्थित बूथ पर पहुंचे। यहां दोनों लोगों ने मतदान किया। बाहर निकलने के बाद फोटो खिंचवाई और मतदाताओं का अभिवादन किया। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय तेतरी स्थित अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह बृहस्पतिवार दोपहर नरकटहा स्थित मतदान केंद्र पर पूरे परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और परिवार के साथ वोट डाला। बाहर निकलने के बाद उन्होंने संयुक्त रूप से फोटो खिंचवाई। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, भाजपा प्रत्याशी डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी अपनी पत्नी कल्याणी द्विवेदी के साथ अपने गांव शनिचरा बूथ पर पहुंचे। दोनों ने मतदान किया।
डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी व राघवेंद्र प्रताप सिंह मतदान के लिए सुबह पोलिंग बूथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहपुर पहुंचे। यहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी, विधायक राघवेंद्र सिंह बिना देर किए लाइन में खड़े हो गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। उन्हें वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा देख मतदाता में भी उत्साह बढ़ गया।
इटवा विधानसभा से सपा प्रत्याशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय बृहस्पतिवार को बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डाला। उन्होंने अपने गांव स्थित ग्राम पिरैला मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया ने भीमापार स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला, जबकि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रत्याशी दिवाकर विक्रम सिंह ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने बूथ पर वोट डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें