फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक लोगों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
योग दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम में योगा करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, सांसद जगदंबिका पाल ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
शहर से गांव तक लोगों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
जिला स्टेडियम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, सांसद, विधायक रहे शामिल
सिद्धार्थनगर। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से गांव तक लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने की शपथ ली। मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने योग के कई आसन का अभ्यास किया। जिला स्टेडियम में आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए बेहद लाभकारी है।
जिला स्टेडियम में योग दिवस पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जीवन में निरोग रहने के लिए योग अति महत्वपूर्ण है। जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक राकेश त्रिपाठी एवं राहुल श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक श्यामधनी राही, जयप्रताप सिंह, विनय वर्मा, डीएम संजीव रंजन, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एडीएम उमाशंकर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी, बीएसएस देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा मौजूद रहे।
केंद्रीय विद्यालय में भी योग दिवस मनाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य अश्विनी राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक राजेश कुमार यादव तथा संगीत शिक्षक आदेश जायसवाल ने बच्चों को योग के ताड़ासन, वृक्षासन, पर्वतासन, त्रिकोण आसन, पद्मासन, वज्रासन, प्राणायाम आदि आसन बताए।
...
राप्ती तट पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बांसी। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में राप्ती नदी तट पर स्थित रानी मोह भक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह व संघ के पदाधिकारियों ने नागरिकों तथा स्कूली बच्चों को गंगा की स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएफओ चंदेश्वर सिंह ने कहा कि योग शरीर, मन, बुद्धि को एकाग्र करने वाला अद्वितीय माध्यम है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मोहित ने कहा कि योगासन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सिद्धार्थशंकर पांडेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पीके त्रिपाठी, जिला प्रचारक अजीत, मंगल चौरसिया, बजरंगी वर्मा,अंगद पाठक, कृपा शंकर मिश्र, प्रो केपी त्रिपाठी, विंध्याचल, आरपी शुक्ला, नंदलाल, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें