डीएम से वार्ता कर निकलते लेखपाल संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, अमीन संघ व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को गुरुवार को डीएम से वार्ता की और 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्त ने कहा कि लेखपालों का स्थानांतरण इच्छित तहसीलों में किया जाए कई वर्षों से लंबित कोटिक्रम सूची को तत्काल प्रकाशित किया जाए।
शासनादेश के अनुसार लेखपालों का वेतन माह की पहली तिथि को मिलना चाहिए लेकिन अक्सर दूसरे माह के अंतिम सप्ताह में दिया जाता है। वर्ष में 14 दिन के आकस्मिक अवकाश का प्रावधान है जो किसी भी कार्यदिवस पर मिलना चाहिए।
इस दौरान जिला मंत्री रामसमुक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम करन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, रामदेव यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, श्यामनाथ यादव, महेंद्र कुमार साहनी, दिनेश यादव, ओम प्रकाश पांडेय, दिलीप कुमार, गिरीश चंद्र मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।