फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती के पुल में कई जगह होल

Thu, 05 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित राप्ती नदी के पुल में बने कई होल से किसी दिन बड़ा हादसा होने की संभावना प्रबल दिख रही है। उक्त पुल पर पांच बड़े होल धीरे-धीरे खतरनाक होते जा रहे हैं। होल के साइज बढ़ने का सिलसिला जारी है और जिम्मेदार अधिकारी इससे बेखबर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करीब 50 वर्ष पूर्व डुमरियागंज नगर में बह रही राप्ती नदी पर पुल का निर्माण हुआ था। पूर्व में दो-तीन बार पुल की मरम्मत भी हो चुकी है। इस समय डेढ़ सौ मीटर लंबाई वाले पुल में पांच स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं।
धीरे-धीरे यह गड्ढे बड़े होते जा रहे हैं। जब भी कोई वाहन पुल से गुजरता है तो सवार लोग तेज झटके के साथ हिल जाते हैं। बावजूद इसके भी जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। नगर के शाहपुर कस्बा निवासी मुन्ना सिंह, संचित साहनी, बब्लू, पिंटू अग्रहरि, केशव गुप्ता, सरोज अग्रहरि आदि ने कहा कि करीब एक माह से पुल में बने होल राहगीरों को झटका दे रहे हैं।
विज्ञापन

मामूली गति से वाहन से पुल पार करते समय तेज झटका लगता है। हजारों वाहनों के प्रतिदिन उक्त पुल से आवागमन के चलते पुल के होल की साइज बढ़ती जा रही हैै। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इससे अनभिज्ञ बने हैं। जिससे किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज ही ईओ नगर पंचायत से इस संबंध मे वार्ता करेंगे। जल्द ही पुल में बने होल को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें