फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर लोगों ने बैंक पर जड़ा ताला

Thu, 19 Apr 2018 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसबीआई मदनपुर शाखा के बाहर एटीएम के शटर खुलने का इंतजार करते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। घंटों इंतजार के बाद भी बैंक से कैश न मिलने से गुस्साए ग्राहकों ने गुरुवार को एसबीआई की मदनपुर शाखा का शटर बंदकर ताला लगा दिया। इनमें तमाम ग्राहक ऐसे थे, जिनके परिवार में शादियां हैं। करीब डेढ़ घंटे तक बैंक कर्मचारी अंदर ही बंद रहे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर ताला खुलवाया। 
विज्ञापन

पकड़ी स्थित एसबीआई मदनपुर शाखा में पिछले कई दिनों से कैश किल्लत बनी हुई है। ग्राहक रोज बैंक शाखा आ रहे हैं, लेकिन कैश न मिलने से मायूस लौट रहे थे। गुरुवार को भी सुबह ही ग्राहकों की भीड़ जुट गई थी। दस बजे बैंक खुला तो फिर कर्मचारियों ने कैश न होने की बात कही। यह सुनते ही ग्राहक शोर-गुल मचाने लगे। बैंक कर्मचारियों ने निकासी को छोड़कर अन्य काम के लिए ही अंदर आने की बात कहते हुए लोगों को बाहर कर दिया और चैनल गेट पर अंदर से ताला लगा दिया।
इससे ग्राहक भी आक्रोशित हो गए और शटर गिराकर बाहर से ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनके घरों में शादी है। कोई खरीदारी अब तक नहीं हो पाई है। बैंक से पैसा नहीं मिल रहा, ऐसे में कैसे काम निपटेंगे। हंगामे की सूचना मिलते ही उसका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ अनिल प्रकाश पांडेय ने बैंक प्रबंधन से वार्ता की। कैश संकट का हवाला देते हुए ग्राहकों को आश्वस्त किया कि जैसे ही कैश आएगा, इन ग्राहकों को प्राथमिकता से दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे शटर का ताला खुला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें