फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: होली मिलन समारोह में गाने पर थिरके लोग, हंगामा में टूटी कुर्सियां

Sun, 15 Mar 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के राजकीय कन्या इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में एक तरफ जहां लोग अवधी गायक संजय यदुवंशी के गानों पर थिरकने को मजबूर रहे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान गायक के साथ सेल्फी लेने की होड़ में हुए हंगामा में कई कुर्सियां टूट गई और लोगों को मंच पर चढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह के दौरान गायक संजय यदुवंशी ने अपनी सुपरहिट गाना ‘नीचे धरती उपर चंदा जैसा गोल बनाई देबै, कृपा करे रहव दुर्गा मैया माहौल बना देबै’ गाकर माहौल ही बदल दिया। इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। वहीं सांसद जगदंबिका पाल व आयोजक भाजपा नेता चिनकू यादव ने लोगों पर पुष्प वर्षा कर होली की बधाइयां दी। शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार होली मिलन कार्यक्रम में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब युवक कुर्सियों पर चढ़कर अवधी गायक संजय यदुवंशी के साथ सेल्फी व वीडियो बनाने की कोशिश लगे। इस बीच कार्यक्रम स्थल पर 100 से अधिक कुर्सियां टूट गई। वहीं कुछ युवक मंच पर चढ़ने की भी कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ऐसा नहीं होने दिया। कई बार तो पुलिस को युवकों को मंच के समीप से खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

उत्साहित थे युवा, कोई हंगामा नहीं हुआ
होली मिलने समारोह के आयोजक भाजपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने कहा कि कार्यक्रम में युवा बहुत उत्साहित थे, जिस कारण वह कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बनाने लगे, जिस कारण कुर्सियां टूट गई। वहीं उत्साह में ही युवा मंच पर चढ़ने लगे, जिन्हे सुरक्षा कारणों से हटाना पड़ा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और पूरी तरह सफल रहा। बवाल होने की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें